इंदौर(ईन्यूज़ एमपी)- ओबीसी एसटी एससी एकता मंच मध्यप्रदेश ने आज इंदौर संभाग के संभागीय उपाध्यक्ष की घोषणा की है| अल्पेश ठाकुर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन और प्रदेश अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर के द्वारा सुमेर सिंह बडौले को उनके कार्यशैली को देखते हुए इंदौर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है| सुमेर सिंह ने विश्वास दिलाया है की वह संगठन को एक नए आयाम तक पहुंचाएंगे एवं ओबीसी,एससी,एसटी समाज के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे| सुमेर सिंह के संभाग उपाध्यक्ष बनने पर धीरेन्द्र नरगावे,दादुलाल बडौले, महेंद्र भाटी, राजेन्द्र नरगावे, हुकुमसिंह जमरे ने हर्ष जताया है एवं अजाक्स, जयस,एवं आकास के संगठन पदाधिकारियो ने आभार व्यक्त किया है|