enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजपा के 30 विधायक भी कर रहे है,काग्रेंस से टिकट की दावेदारी....कमलनाथ

भाजपा के 30 विधायक भी कर रहे है,काग्रेंस से टिकट की दावेदारी....कमलनाथ

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का कहना है कि आने वाला विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य को तय करेगा। राजनीतिक जीवन में मैंने कभी ऐसा दौर नहीं देखा जब हर वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। ढाई हजार लोग कांग्रेस से टिकट के लिए कतार में हैं। इन दावेदारों में भाजपा के 30 विधायक भी शामिल हैं। टिकट सिर्फ सर्वे के आधार पर ही बांटे जाएंगे।'कमलनाथ ने यह बात रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा कलाकारी की राजनीति कर रही है। कांग्रेस आजादी के पहले गोरों से लड़ी थी अब चोरों से लड़ेगी। अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पहली बार इंदौर आए कमलनाथ अपने स्वागत में सड़क पर उमड़े कार्यकर्ताओं का हुजूम देख खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर किसान, युवा और व्यापारियों पर है। उन्होंने नारा दिया कि 'कांग्रेस की सरकार बनी तो हर किसान के हाथ में दाम होगा, युवा के हाथ में काम होगा और व्यापारी को टैक्स से आराम होगा।'

Share:

Leave a Comment