enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बन रहे बारिश के .............

मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बन रहे बारिश के .............

भोपाल (ई न्यूज़ एमपी ) सहित पूरे मध्‍य प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ अजब-गजब सा हो रहा है। राजधानी की बात करें तो यहां 79 साल बाद दिसंबर के दिन इतने गर्म हो रहे हैं। भोपाल में 11 दिसंबर 1941 को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज हुआ था। अब रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में देश के विभिन्न स्थानों पर बने तीन सिस्टम के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है। इससे दिन तो गर्म हो रहे हैं, लेकिन रात में कुछ ठंडक बरकरार है। साथ ही 12-13 दिसंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने के भी आसार बन रहे हैं।

मौसम बिभाग के अधिकारियो ने जानकारी दे कर बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तर भारत के बीच में सक्रिय है। इसके प्रभाव से हरियाणा और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। एक प्रति चक्रवात पश्चिम मप्र पर भी बना हुआ है। इन तीन सिस्टम के असर से दोपहर के समय हवा का रुख दक्षिण-पूर्व हो जाता है। इससे दिसंबर की शुरुआत से ही दिन में गर्मी बनी हुई है। उधर शाम होते ही हवा का रुख बदलकर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हो जाता है। इससे उत्तर-भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण रात में और अलसुबह ठंड महसूस होने लगती है।

हालाँकि कि मौसम द्वारा बताया गया कि आज पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में दाखिल होने की संभावना है। इससे वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। यह सिस्टम नौ दिसंबर को आगे बढ़ने लगेगा। इसके बाद हवा के रुख में बदलाव होने के आसार हैं। उत्तरी हवाओं के दखल के कारण गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी। उधर इस सिस्टम के कारण 12-13 दिसंबर को एक प्रति चक्रवात बनने की भी संभावना बन रही है। उसके प्रभाव से अरब सागर से नमी मिलने के कारण 12-13 दिसंबर को बादल छाने के साथ ही राजधानी सहित प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

Share:

Leave a Comment