enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए  पूर्व विधायक ....

कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए  पूर्व विधायक ....

छिंदवाड़ा (ई न्यूज़ एमपी ) भोपाल में शुक्रवार को पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय चौरे ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में श्री चौरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सौसर क्षेत्र में चौरे परिवार का बड़ा राजनीतिक रसूख है। उनके भाई विजय चौरे वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं।

अजय चौरे पूर्व में विधायक रह चुके हैं जबकि दोनों भाइयों के पिता स्वर्गीय रेवा नाथ चौरे विधायक और मंत्री रह चुके हैं। उनकी माता भी कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अजय चौरे कांग्रेस से टिकट के लिए बड़े दावेदार रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, बताया जा रहा है कि वे तब से ही नाराज चल रहे थे।

शनिवार से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ 6 दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा आ रहे हैं, ऐसे में उनके आगमन के 1 दिन पहले हुआ यह राजनीतिक घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू नेवी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी, बीते कई दिनों से अजय चौरे के भाजपा में शामिल होने की अटकलें चल रही थी।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में है और आने वाले दिनों में वह भी पार्टी ज्वाइन करेंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ऑक्टे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चौरे परिवार के लिए काफी कुछ किया है, भाई, माता, पिता और खुद अजय चौरे को भी कांग्रेस। से टिकट दी गई है और सभी लोग कभी ना कभी विधायक बने हैं।

अजय चौरे से इस प्रकार की कदम उठाने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। गौरतलब है कि सौसर विधानसभा क्षेत्र मैं चौरे परिवार का खासा दखल है। यही नहीं इस सीट पर कुनबी समाज से ही विधायक जीतते आए हैं। अजय चौरे भी इसी समाज से आते हैं। वही नानाभाऊ मोहोड़ जो बीजेपी से विधायक रह चुके हैं वह भी कुनबी समाज से आते हैं।

Share:

Leave a Comment