enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी ने किसे दी नसीहत .....

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी ने किसे दी नसीहत .....

भोपाल ( ईन्यूज एमपी) मध्यप्रदेश के बीजेइ प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत् प्रक्रिया है, इससे कार्यकर्ताओं में निखार आता है और वह कार्यकुशल बनते हैं। प्रदेश के सभी मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग पूर्णता की ओर है। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में जिला अध्यक्ष के नाते हमारी क्या भूमिका है और हमें संगठन को गति देने के लिए किस दिशा में काम करना है, इन विषयों पर प्रबोधन होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम हमेशा राजनैतिक दायित्वों के साथ ही सामाजिक भूमिका को भी निभाते आये हैं। हमारे लिए देश पहले है, उसके बाद संगठन और सबसे अंत हम स्वयं को रखते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड संकट के दौरान पूरी दुनिया और देश प्रभावित था, तब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आव्हान पर देश के सभी राज्यों में कार्यकर्ताओं ने मंडल, जिला और बूथ स्तर तक काम किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी सामाजिक भूमिका निभाई। यह हमारी कार्यपद्धति के कारण ही संभव हुआ है। दुनिया के इतिहास में किसी राजनीतिक दल ने पहली बार ऐसी भूमिका निभाई है।

Share:

Leave a Comment