enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश संसार की सबसे स्थिर प्रज्ञ महिला दादी जानकी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित..

संसार की सबसे स्थिर प्रज्ञ महिला दादी जानकी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित..

प्रजापिता ब्राह्मकुमारीजईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य सेवा केंद्र दिव्य ज्योति धाम (स्टेडियम के पास )में संस्था की पूर्व मुख्य प्रशाशिका राजयोगिनी डॉ दादी जानकी जी की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई!

इस अवसर पर अपनी भाव सुमनाजली अर्पित करते हुए स्थानीय सेवा केंद्र प्रमुख वी. के. रेखा दीदी ने कहा कि दादी जानकी जी के अथक मेहनत, लगन, त्याग, तपस्या, तथा कुशल मार्गदर्शन के फलस्वरुप दुनिया भर के 140 देशो में फैले ब्रह्माकुमरीज के 4600 से अधिक सेवा केन्द्रो का सफल संचालन किया जा रहा है देश में स्वछता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने दादी जानकी जी को स्वच्छ भारत मिसन का ब्रांड ऐम्बेसडर बनाया था दादी जी संसार कि सबसे स्थिर महिला थी!
दादी जी कि पुण्य तिथि को 27 मार्च को वैश्विक आध्यात्मिक जागृति दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका सी. एम. ओ.सुश्री कमला कोल जी ने दादी जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अपने कार्य के प्रति श्रद्धा लगन और सकारात्मक सोच से जीवन में शांति का अनुभव कर सकते है उन्होंने कहा कि वर्तमान समय हम सभी को राज योग मैडिटेशन अवश्य करना चाहिए कार्यक्रम में रिटायर्ड एस. डी. ओ. उमापति सिंह गहरवार, विनय सिंह, करण सिंह, मंजू सिंह, प्रीति तिवारी, प्रोफ़ेसर अंबरीश तिवारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!

Share:

Leave a Comment