enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश *मप्र फिर नंबर1, 14 घंटे में 9 लाख 84 हजार 632 को लगे डोज.....*

*मप्र फिर नंबर1, 14 घंटे में 9 लाख 84 हजार 632 को लगे डोज.....*

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- वैक्सीनेशन महाअभियान में मप्र एक बार फिर देश में अव्वल रहा। गुरुवार को मप्र में 14 घंटे (सुबह 8 से रात 10 बजे तक) में 984632 लोगों को टीके लगाए गए। जबकि टारगेट 961130 लोगों को डोज लगाने का था, लेकिन इससे करीब 23 हजार अधिक लोगों को टीका लगाया गया। दूसरे नंबर पर उप्र रहा। यहां 3.49 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

पूरे प्रदेश में भोपाल 117% वैक्सीनेशन करके अव्वल रहा। 16 जनवरी से अब तक वैक्सीनेशन में इंदौर प्रदेश में नंबर वन रहा है। भोपाल में 30150 को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 35157 को टीका लगाया गया। इंदौर में 74592 को वैक्सीन लगी। 27 जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया है। भोपाल में 148 सेंटर बनाए गए थे और सभी जगह ऑनस्पाॅट बुकिंग से ही डोज लगाया गया था। शहर में अब तक 1298812 को फर्स्ट (66.21%) तो 220270 को सेकंड डोज लगाया जा चुका है।

महाअभियान के नाम पर चार दिन वैक्सीनेशन धीमा किया

मप्र में 10 दिन में तीसरी बार महाअभियान चलाया गया, लेकिन गुरुवार को 15 हजार से ज्यादा लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ा। इसकी दो मुख्य वजह रही।

1. महाअभियान के चक्कर में चार दिन से न के बराबर वैक्सीनेशन हुआ। 29 और 30 जून को नो वैक्सीनेशन डे रखा गया था। पूरे प्रदेश में केवल प्राइवेट और कुछ चुनिंदा सेंटर पर इन दोनों दिन में महज 13437 डोज ही लगे थे। इस कारण लोग गुरुवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैक्सीनेशन शुरू होते ही सेंटर्स पर भीड़ लगना शुरू हो गई।

वेरिफिकेशन ओटीपी के कारण टीका लगाने में देरी हुई

2. कोविन पोर्टल में ऑनलाइन बुकिंग के अलावा अब ऑनस्पॉट बुकिंग के साथ वेरिफिकेशन में ओटीपी व्यवस्था शुरू की गई है। इसकी वजह से एक से पांच मिनट तक का समय लगा। इस कारण सेंटर के बाहर भीड़ बढ़ती गई।

Share:

Leave a Comment