enewsmp.com
Home क्राइम किन्नरों के बीच हुई चाकूबाजी, घायल दो किन्नर अस्पताल में भर्ती.....

किन्नरों के बीच हुई चाकूबाजी, घायल दो किन्नर अस्पताल में भर्ती.....

खंडवा (ईन्यूज एमपी)- मारपीट के एक पुराने मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर किन्नर आपस मे भीड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती किया है। शहर के पदमनगर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर किन्नर सितारा और मुस्कान के बीच खूनी संघर्ष हो गया। किन्नर सितारा ने मुस्कान पर पेट और हाथ में चाकू मारने का आरोप लगाया है। वही किन्नर मुस्कान ने सितारा पर चाकू से हमला करने की शिकायत की है।

पदम नगर क्षेत्र में मंदिर के पास दोपहर करीब 12:30 बजे किन्नर सितारा और किन्नर मुस्कान के बीच विवाद हुआ। बातचीत से शुरू हुआ विवाद अचानक चाकूबाजी तक पहुंच गया। सितारा ने बताया कि मुस्कान के साथ मारपीट के एक मामले में उसे और उसके एक साथी को एक साल की सजा हुई है। इस मामले में राजीनामा करने की बात को लेकर मुस्कान उसके पास आया था। उसने पांच लाख रुपये में राजीनामा करने की पेशकश की थी। इसके बाद वह पांच लाख रुपये के लिए दबाव बनाने लगा। आज बातचीत के दौरान रुपये देंने से मना करने पर वह विवाद करते हुए मुस्कान ने पेट और हाथ मे चाकू मार दिया।

इसी तरह से मुस्कान का कहना है कि उसे सितारा ने राजीनामा करने के लिए गुरु पूनम से फोन करवाकर राजस्थान से खंडवा बुलाया। उसके बाद उसे राजीनामा करवाने के लिए दबाव बनाया। उसके मना करने पर पेट मे चाकू मार दिया। पदमनगर पुलिस घायल किनारों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यंहा दोनों को भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा एमएलसी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share:

Leave a Comment