सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ की महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतमंद व्यक्तियों को कपड़े एवं छाता का वितरण किया गया ।एक क्षत्रिय का कर्तव्य यही है।गरीबों की मदद करना असहाय की मदद करना किसी जरूरतमंद की मदद करना। इसी मिसाल को कायम करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ।की महिलाओं ने एकजुट होकर के ग्रामीण क्षेत्रों में जा करके जरूरतमंद को छाता तथा कपड़े बांटे बढ़ती गर्मी तथा बरसात से बचने के गरीबों की मदद की। सुकवारी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में।ऐसे कार्यक्रम करने का क्षत्रिय महासंघ की महिलाओं का एक मात्र उद्देश्य ये हैं कि ऐसी जगह पे मदद पहुंचा दी जाए यहां के लोगों को सचमुच में इन चीजों की जरूरत है। साथ ही साथ क्षत्रिय महासंघ कि महिलाओं ने डाक्टर स्नेहल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। जिनकी मृत्यु को पहले तो आत्महत्या बताया गया उसके उपरांत जांच पड़ताल के बाद पति को दोषी पाया गया। इस निर्मम हत्या के लिए हम चाहते है कि कानून उनके पति को सख्त से सख्त सज़ा दे। हम सभी नारी शक्ति को एक बात समझना बहुत जरूरी है कि हम नारी शक्ति हैं ताकत है हम हार नहीं मान सकते। हमारे बर्दाश्त करने की भी एक सीमा है। और उसके बाद अगर कुछ गलत घटित होता है उसके खिलाफ आवाज़ उठानी हैं अंजाम चाहे जो भी हो। गलत के खिलाफ आवाज़ उठाना बहुत जरूरी है। हमें अपनी बेटीयों को एक बात समझाना बहुत जरूरी है। की बिटीया इस समाज से बढ़कर तुम वो हमारे लिए पहले हमारी बच्चियां हैं फिर यह समाज है। ताकि जब भी कोई बिटिया मुसीबत में हो। तो सबसे पहले अपने परिवार वालों को अपना दुख बयां कर सके ना कि ये देश ये समाज ये लोगों के बारे में सोच के बर्दाश्त करती रहे । तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से सहभागी रही पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सोनम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष भारती सिंह चौहान, उपाध्यक्ष नीलम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष शालीनी सिंह चौहान, सह सचिव नम्रता सिंह बघेल, सह सचिव सपना सिंह चौहान, सह सचिव शीला सिंह चौहान, सचिव मनीषा सिंह बघेल, अर्चना सिंह चौहान, विभा सिंह चौहान, आँचल सिंह, शगुन सिंह, कंचन सिंह, सपना सिंह इन सभी महिलाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय योगदान रहा ये महिलाएं हमेशा ही गरीबों तथा ज़रूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रही है।