enewsmp.com
Home कालचक्र जानिए, आज क्या खास कह रहे आपके सितारों में.........

जानिए, आज क्या खास कह रहे आपके सितारों में.........

भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - मेष (21 मार्च Ц 19 अप्रैल): मेष राशि वालों को आवश्‍यक कार्यों के लिए यात्रा हो सकती है। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। संतान आपकी बातों से प्रभावित होगी। व्‍यापार में प्रतिस्‍पर्धा के बावजूद सफलता प्राप्‍त होगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम गरम रह सकता है।

वृषभ (20 अप्रैल Ц 20 मई): वृषभ राशि वालों को परिवार और कारोबार की तरफ से खुशी भरी खबर मिल सकती है। नई नौकरी मिल सकती है अथवा वेतन वृद्धि के साथ तरक्‍की हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्‍मक सहयोग मिलेगा। सेहत उत्‍तम।

मिथुन (21 मई Ц 20 जून): मिथुन राशि वालों के घरेलू कार्य समय पर पूरे होंगे। काम में आए व्‍यवधानों में कमी आएगी। पुरानी बातों को अनदेखा न करें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

कर्क(21 जून Ц 22 जुलाई): कर्क राशि वालों के कार्यों के प्रति उत्‍साह बना रहेगा। पारिवारिक जिम्‍मेदारियां पूर्ण कर लेंगे। बच्‍चों के साथ मौज मस्‍ती भरा समय रहेगा। आवश्‍यक न हो तो निवेश और यात्रा न करें। खानपान में सावधानी बरतें।

सिंह (23 जुलाई Ц 22 अगस्त): सिंह राशि वालों के प्रेम संबंधों के उजागर होने से सम्‍मान में कमी आएगी। आलस्‍य व थकान का अनुभव करेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में परेशानी आएगी। पत्‍नी की सलाह से महत्‍वपूर्ण काम बनेंगे। नौकरी में मनोनुकूल वातावरण रहेगा।

कन्या (23 अगस्तЦ 22 सितंबर): आय बढ़ाने हेतु प्रयास सफल होंगे। पुराने मित्रों से मिलन सुखद रहेगा। कारोबारी यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। पति पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। सेहत सामान्‍य रहेगी।

तुला (23 सितंबरЦ 22 अक्टूबर): माता पिता की सेहत उत्‍तम रहेगी। नवीन वस्‍तु, वाहन की खरीदी संभव है। आर्थिक पक्ष बेहतर रहने से मन प्रसन्‍न रहेगा। गुप्‍त शत्रु सक्रिय होंगे। संतान की चिंता रह सकती है।

वृश्चिक (23 अक्टूबर Ц 21 नवंबर): वृश्चिक राशि वालों की यात्रा के दौरान अनिय‍मित आहार से स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आ सकती है। खर्च अधिक होने से मन व्‍याकुल रहेगा। धर्म कर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। परिवार में किसी से नोक झोंक हो सकती है। नए वस्‍त्र प्राप्‍त हो सकते हैं।

धनु (22 नवंबरЦ 21 दिसंबर): धनु राशि वालों को स्‍वतंत्र निर्णय लेने में सुविधा रहेगी। आपका आकर्षक व्‍यक्तित्‍व सबको प्रभावित करेगा। अनुभवों का लाभ कामकाज में मिलेगा। वरिष्‍ठजनों के मार्गदर्शन में महत्‍वपूर्ण कार्य होंगे।

मकर (22 दिसंबर Ц 19 जनवरी): मकर राशि वाले क्रोध की अधिकता न करें। सामाजिक गतिविधि में महत्‍वपूर्ण भूमिका रहेगी। मेहनत व ईमानदारी से कार्य करना पसंद करेंगे। व्‍यापार व्‍यवसाय में नवीन योजनाएं बनेंगी। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा।

कुंभ (20 जनवरी Ц 18 फरवरी): कुंभ राशि वालों को परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। दांपत्‍य में प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष उत्‍तम रहेगा। प्रॉपर्टी बनाने का समय है। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव प्राप्‍त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन (19 फरवरी Ц 20 मार्च): मीन राशि वालों के रुके अधूरे कार्य पूर्ण करने का प्रयास सफल होगा। विरोधी पक्ष कमजोर रह सकता है। मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। भूमि, भवन के कार्य बनेंगे। यात्रा से कष्‍ट।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░