enewsmp.com
Home कालचक्र राशिफल 09 जनवरी: आज खुल सकते हैं सारे राज

राशिफल 09 जनवरी: आज खुल सकते हैं सारे राज

जानिए 9 जनवरी 2018, मंंगलवार का राशिफल...सितारों के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन..

मेष : मेष आपसी लड़ाई झगड़ा कोर्ट तक पहुंच सकता है। पुराना रुपया वसूल होगा। परिवार का वातावरण मनोनुकूल रहेगा। नवीन वा, आभूषण क्रय करने का मन बनेगा। खानपान सेहत खराब कर सकता है।

वृषभ वृषभ राशि वाले आज किसी भी व्यक्ति से घुलमिलकर ना रहें। सोच समझकर व अच्छी तरह जांच परख कर मित्र बनाएं। दाम्पत्य संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। मौसम व कार्य की अधिकता आपको थकान की ओर ले जा सकती है। यात्रा शुभ।

मिथुन - योजनाबद्ध तरीके से किया गया काम मिथुन राशि वालों को सफलता के शिखर पर पहुंचा सकता है। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। जीवनसाथी से उपहार प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क: कर्क राशि वाले प्रेम संबंधों में सावधानी बनाएं रखें। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह : कहीं से रूका हुआ या उधार दिया पैसा प्राप्त हो सकता है। राजकीय कार्यों में बाधा आ सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों से शांति व सुकून मिलेगा। पत्नी व बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।

कन्या : वाहन सुख प्राप्त होगा। गुप्त बातें उजागर हो सकती है। पिता का स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। मुश्किलों का मुकाबला आप निडरता से करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है।

तुला : कारोबार में नुकसान से मानसिक कष्ट रहेगा। नया कार्य शुरू करने का अभी समय नहीं है। मित्रों से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्रा लाभदायक। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के कारोबार में नुकसान से मानसिक कष्ट रहेगा। नया कार्य शुरू करने का अभी समय नहीं है। मित्रों से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्रा लाभदायक। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: धनु राशि वाले बड़े निवेश के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी से जरूरी बातें साझा करेंगे। नए लोगों से मुलाकात उन्नाति के रास्ते खोलेगी। वाणी संयमित रखें। यात्रा टालें।

मकर : मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भूमि-भवन खरीदने की योजना बन सकती है। प्रियजन एवं रिश्तेदारों में अलग पहचान बना सकते हैं। मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

कुंभ: कुंभ राशि वालों की खानपान में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। कोई बड़ी परेशानी का निराकरण होने से मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन: मीन राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में थोड़ी कडवाहट आ सकती है। व्यापार में तनाव की स्थिति बनेगी। कोई पुराना रोग उभर सकता है। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। संतान का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा।

Share:

Leave a Comment