enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश किसान सम्मान यात्रा किसानों के लिए कल्याणकारी होगीः सौदान सिंह

किसान सम्मान यात्रा किसानों के लिए कल्याणकारी होगीः सौदान सिंह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा द्वारा 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली किसान सम्मान यात्रा किसानों के लिए कल्याणकारी और मंगलकारी होगी। मोर्चा यात्रा के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहंुचाए। किया। सौदान सिंह यह उदगार आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में किसान मोर्चा द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष के उदघाटन अवसर पर कहे। उन्होंने किसान मोर्चा को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्व में सौदान सिंह एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत ने भगवान बलराम के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया।

सौदान सिंह ने मोर्चा द्वारा यात्रा के लिए की गयी तैयारियों का जायजा लिया। मोर्चा पदाधिकारियों ने सौदान सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्रभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, भोपाल जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, दुर्गेश केसवानी, मनीष श्रीवास्तव, भावना सिंह, पदमसिंह ठाकुर, संदीप श्रीवास्तव, सुनील चैहान, आनंद पटेल, मिलन भार्गव, पंकज गोस्वामी सहित मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment