enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नर्मदा परिक्रमा यात्रा पूरी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दी बधाई

नर्मदा परिक्रमा यात्रा पूरी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दी बधाई

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-аनेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं उनकी पत्नी अमृता सिंह को नर्मदा परिक्रमा सफलतापूर्वक पूरी करने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसा करके वे प्रदेश के इतिहास में पहले ऐसे राजनेता बन गए हैं जिन्होंने सच्चे अर्थों में माँ नर्मदा की परिक्रमा की है।

ааааааааनेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पूर्व सासंद रामेश्वर नीखरा एवं साथ चल रहे 500 यात्रियों को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की यह यात्रा कई विशेषताएं लिए है। जैसे यह यात्रा जैसा की संकल्प लिया गया था पूरी तरह गैर राजनीतिक रही और प्रचार-प्रसार से दूर रही। तीसरी विशेषता थी दिग्विजय सिंह सपत्नीक अपने सह यात्रियों के साथ 132 दिन 3325 किलोमीटर पैदल ही चले।

ааааааааनेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि उनकी इस सफल यात्रा पर पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि उन्होंने एक संकल्प कर असंभव काम को संभव करके दिखाया।аа

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░