enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवराज सरकार की बड़ी घोषणा; बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधा रोपड़ अनिवार्य......

शिवराज सरकार की बड़ी घोषणा; बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधा रोपड़ अनिवार्य......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)मध्यप्रदेश में अब बिल्डिंग परमिशन के लिए पौधे लगाना जरूरी हो गया है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस पर की। प्रधानमंत्री आवास सहित सभी तरह की योजनाओं के तहत बनने वाले मकानों पर भी लागू होगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया। हमने यह भी नहीं सोचा कि यह हम अपने लिए ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगल और जमीन को इतना नुकसान पहुंचाया कि तापमान बढ़ने लगा है। थोड़ा सा तापमान बढ़ने के बुरे नतीजे सामने आने लगे हैं। अगर यही स्थिति रही, तो कुछ नहीं बचेगा। जीवन जीने के लिए दोहन करना जरूरत है, लेकिन जीवन और भोजन देने वालों को नष्ट नहीं किया जा सकता। जैसे पेड़ से फल लेना दोहन है, लेकिन पेड़ को काट देना दोहन नहीं पाप है।

अब पूरी दुनिया इसे मान रही है। मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिए प्रकृति से खिलवाड़ की। ये धरती केवल मनुष्यों के लिए नहीं है सबके लिए है। अनेकों समस्याएं केवल पर्यावरण के असंतुलन से पैदा हुई हैं। पेड़ कटे-जंगल कटे, जिसका बुरे परिणाम आज सबके सामने है। गंगा, सिंधु, कावेरी, सरस्वती, रेवा, यमुना, नर्मदा ये सब पवित्रा मां हैं हमारी। भाव यही है कि इनके बिना हमारा काम नहीं चल सकता है। हमें बचपन से यही सिखाया गया है कि हम प्रकृति की पूजा करें। हमने प्रकृति के साथ छेड़छाड़ की। इसलिए गहरे संकट में आज हम फंसे है। इस संकट से बाहर निकलना है, तो हमें पर्यावरण सुधारना होगा। मैं आप सबसे आह्वान करता हूं कि वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। विश्व पर्यावरण दिवस को पूरी दुनिया मना रही है।

Share:

Leave a Comment