enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश धरने पर बैठी 29 आशा-उषा कार्यकर्ताओं पर FIR ....

धरने पर बैठी 29 आशा-उषा कार्यकर्ताओं पर FIR ....

भोपाल(ईन्यूज एमपी) सात सूत्रीय मांगों को लेकर JP हॉस्पिटल के सामने धरने पर बैठी 29 आशा-उषा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हबीबगंज पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर आशा उषा कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बता दें कि आशा- उषा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया है। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव के पुलिस अभिरक्षा से वापस आने के बाद आशा- उषा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना खत्म कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव ने कहा कि हमें NHM की तरफ से आश्वासन मिला है, यदि मांग पूरी नहीं हुई तो फिर बड़े स्तर पर धरना आयोजित किया जाएगा। हड़ताल खत्म होने के बाद अब 29 आशा-उषा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।

बतादें कि सैकड़ों की संख्या में आशा-उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जेपी अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया था। वहीं अब हबीबगंज पुलिस ने 29 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Share:

Leave a Comment