enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण आज, 10लाख लोगों का रखा लक्ष्य.....

टीकाकरण महाअभियान का दूसरा चरण आज, 10लाख लोगों का रखा लक्ष्य.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- टीकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में प्रदेश में एक और तीन जुलाई को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। एक जुलाई (गुरुवार) को प्रदेश में 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए करीब सात लाख डोज आ चुकी हैं, हालांकि पर्याप्त टीका मिला तो 10 लाख से ज्यादा डोज भी लग सकती हैं।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि हितग्राहियों को पहली और दूसरी दोनों डोज लगाई जाएंगी। दूसरी डोज लगवाने से जो लोग छूटे हैं, उन्हें विशेष तौर पर लक्षित किया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की टीमों को कहा गया है कि वह ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नियमित टीकाकरण का दिन होता है, इसलिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण नहीं किया जाएगा। शनिवार को फिर महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। हालांकि, टीका की उपलब्धता से तय होगा कि कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Share:

Leave a Comment