enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल.....

भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल.....

बड़वानी(ईन्यूज एमपी)- जिले के खेतिया से सटे महाराष्ट्र क्षेत्र के तोरणमाल से लौटने के दौरान रविवार शाम एक जीप वाहन ब्रेक फेल होने के कारण गहरी खाई में गिर गया। जानकारी अनुसार वाहन में 30 से अधिक लोग सवार थे। इसमें पांच लोग महाराष्ट्र के व शेष बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के लोग सवार थे। दुर्घटना में आठ लोगों के मौत की सूचना है। वहीं करीब 15 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए।



जानकारी अनुसार पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम चेरवी, सेमलेट व रोसर क्षेत्र के शिवपंथी ग्रामीण तोरणमाल घूमने व भगवान शिव के दर्शनों को गए थे। वापस लौटने के दौरान सिंधीदीगर घाट पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए। इससे वाहन खाई में गिर गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

वहीं महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के महसावद थाने पर दुर्घटना की सूचना दी गई। मसावद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना रविवार शाम लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई। वहीं रात तक मसावद पुलिस भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाई। बड़वानी विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने ट्वीटर पर दुर्घटना पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। खेतिया टीआई संतोष सावले ने बताया कि घटना महाराष्ट्र क्षेत्र की है। घटनास्थल क्षेत्र में कवरेज नहीं होने से जानकारी की पुष्टि नहीं हो पा रही है।


जानकारी अनुसार मृतकों में गुमानसिंह पुत्र तुलसीराम निवासी सेमलेट, वेरांग्या धनसिंह, कमल खेमसिंह निवासी खेरवानी, मुन्नाालाल तड़वी निवासी चेरवी, खगीराम थुंडला निवासी चेरवी, भाकिराम सेवा, राकेश तुलसीराम व एक अन्य शामिल है।

बताया जाता है कि यह इलाका आदिवासी बहुल है। हादसे की सूचना पर पुलिस अधिकारी और स्‍थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों को समीपस्‍थ तोरणमाल और महासवाद के ग्रामीण अस्‍पताल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हालांकि सुदूर ग्रामीण इलाका होने के कारण इस हादसे के बारे में भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

Share:

Leave a Comment