enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बदला हवा का रुख, एम पी के कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट.....

बदला हवा का रुख, एम पी के कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज झमाझम बारिश हो सकती है। हवाओं का रुख बदलने के साथ एक बार फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बने चक्रवात के चलते बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश की संभावा जताई है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

गर्मी से मिलेगी राहत
बारिश के अचानक थम जाने से लोग परेशान हो गए हैं। खेती किसानी का काम रूक गया है। लोग बारिश के लिए पूजा भी कर रहे हैं। इस बीच आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में खेती किसानी के कामों में तेजी आएगी।

Share:

Leave a Comment