enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश महंगाई, भत्ता, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े सरकारी कर्मचारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

महंगाई, भत्ता, वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े सरकारी कर्मचारियों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। वहीं आने वाले दिनों में अधिकारी कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
बता दें कि हड़ताल के चलते कल यानी 29 जुलाई को प्रदेश में सभी विभागों के काम-काज ठप होंगे। प्रदेश के करीब 7 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर अड़े सरकार कर्मचारियों ने अब सरकार को अल्टीमेअट दिया है। शासकीय कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि प्रदेश में सभी विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं। 18 दिनों से चरणबद्ध आंदोलन जारी है। वहीं अगर सरकार मांगों पर अमल नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

Share:

Leave a Comment