इंदौर (ईन्यूज एमपी)-नगर निगम में बुधवार को करीब सात हजार सफाईकर्मी छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान नेता अफसर और अन्य सामाजिक संगठन जन भागीदारी से शहर की सफाई करेंगेे। इसके लिए निगम कमिशनर ने भी मौखिक आदेश अफसरों को दिए हैं। गोगानवमी का त्यौहार होने के चलते सामाजिक लोग अगले दिन छुट्टी बनाते है। मंगलवार को त्यौहार होने के बाद बुधवार एक दिन के लिए सात हजार निगम के कर्मचारी छुट्टी पर रहेंगे। शहर की व्यवस्था नहीं बिगड़े ओर साफ भी सुचारू रूप से हो जाए। इसके लिए वार्ड स्तर ओर क्षेंत्र में निगम के अधिकारी व्यवस्था देखेगे। निगम की कमिशनर प्रतिभा पाटिल ने इस दौरान अपने साथी अफसरों से चर्चा की है। जिसमें सामाजिक संस्था,एनजीओ ओर नेता के साथ अन्य लोग भी सफाई के काम मे लगेगे। पहले मनीष सिंह ने निगम कर्मचारियों की छुट्टी होने के चलते शहर की सफाई का जिम्मा उठाया था।