enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के केस खतरे की घंटी......सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना के केस खतरे की घंटी......सीएम शिवराज

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना संकेत है कि हम सावधान हो जाएं। यह खतरे की घंटी है। जन जागरूकता की गतिविधियों में कमी नहीं आनी चाहिए। जिस भी व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत है तो वह अस्पताल जाकर परामर्श ले। जिन जिलों में संक्रमण के मामले आ रहे हैं, उन पर नजर रखी जाए। कांटेक्ट ट्रेसिंग (संपर्क आए लोगों की तलाश) की जाए। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे कोरोना नियंत्रण संबंधी बैठक में बोल रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 22 प्रकरण आए। शुक्रवार को यह संख्या 18 थी। जबलपुर और सागर में संक्रमित मरीजों में से कुछ अधिक आयु के हैं।


मुख्यमंत्री ने सागर और जबलपुर कलेक्टर से भी चर्चा की और निर्देश दिए कि आवश्यक उपायों को लागू कर यह सुनिश्चित करें कि संक्रमण न फैले। इस माह के अंत तक लग जाएंगे 160 आक्सीजन संयंत्र बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में विभिन्न मदों से 190 आक्सीजन प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है। यह कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में 88 संयंत्र लगाए जा चुके हैं। 18 तो इंस्टाल हो गए हैं।


40 यंत्र प्रदान किए जा चुके हैं। अन्य 44 संयंत्र के कार्य में भी प्रगति है। लोक निर्माण विभाग, यूनिसेफ, पीएम केयर, कोल इंडिया, रेलवे आदि के सहयोग से भी आक्सीजन संयंत्र लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आवश्यकताओं को देखते हुए आक्सीजन संयंत्र जल्द से जल्द शुरू कर दिए जाएं। देश में दूसरा अग्रणी प्रांत मप्र बैठक में टीकाकरण के बारे में बताया गया कि मध्य प्रदेश 72 प्रतिशत प्रथम डोज टीकाकरण का कार्य पूरा कर गुजरात के बाद देश के दूसरे अग्रणी प्रांत में शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रभारी अधिकारियों से कहा कि जिन जिलों में 50 प्रतिशत के आसपास टीकाकरण कार्य हुआ है, वहां काम में तेजी लाई जाए।

Share:

Leave a Comment