enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 50 वर्ष उम्र और 20 वर्ष सेवा पूरी करने वालों की मांगी जानकारी......

सामान्य प्रशासन विभाग ने 50 वर्ष उम्र और 20 वर्ष सेवा पूरी करने वालों की मांगी जानकारी......

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- प्रदेश में काम नहीं करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए सरकार उनकी सेवाओं की समीक्षा करा रहा है। इसके लिए सभी विभागों से 50 साल की आयु और 20 साल की सेवा करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा का आकलन करके प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग ने मांगा है। इसके आधार पर सरकार द्वारा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की सेवा के बारे में निर्णय लिया जाएगा।


सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव दिशा नागवंशी ने सभी विभाग, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र लिखकर अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा की समीक्षा का प्रतिवेदन मांगा है। दरअसल, इस संबंध में विधानसभा में एक सवाल भी हुआ है, जिसका जवाब दिया जाना है।

पदोन्नति को लेकर बैठक आज

पदोन्नति के अवसर तलाशने के मुद्दे पर गठित मंत्री समूह की मंगलवार को फिर बैठक होगी। इसमें कर्मचारियों संगठनों के प्रतिनिधियों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में पांच अक्टूबर से होने वाली नियमित सुनवाई को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment