enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पदोन्नति एवं डीए की मांग को लेकर, प्रदेश के शासकीय कर्मचारी सीएम शिवराज को सौंपेंगे ज्ञापन......

पदोन्नति एवं डीए की मांग को लेकर, प्रदेश के शासकीय कर्मचारी सीएम शिवराज को सौंपेंगे ज्ञापन......

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए और पदोन्नति की मांग को लेकर शासकीय कर्मचारी मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव के नाम पर ज्ञापन सौंपेंगे।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के समान डीए एवं लंबित पदोन्नति की मांग हम लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार सुन नहीं रही है इसलिए अब मोर्चे द्वारा 28 सितंबर को दोपहर तीन बजे इंदौर सहित समस्त ब्लाक एवं तहसील मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपे जाएंगे। इस प्रदर्शन में दूसरे कर्मचारी संगठन भी शामिल होंगे।

इसमें मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एवं मोर्चा संरक्षक हरीश बोयत, मोर्चे के जिलाध्यक्ष रमेश यादव, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडेय, लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भीमसिंह कुशवाह, शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश दुबे, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक बोरासी, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शेखर जोशी, कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेश गोठवाल, पंचायत अधिकारी समन्वय संघ के संभागीय अध्यक्ष कौशल किशोर नंद, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक परमार, पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव जोशी, पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप परिहार एवं वन कर्मचारी संघ के वरिष्ठ कर्मचारी नेता संजय पांडेय आदि भी मौजूद रहेंगे। वहीं बड़ी संख्या में कर्मचारियों को भी इस दौरान मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

Share:

Leave a Comment