enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फांसी की दो घटनाओ से सहमा शहर, एक का पेड़ तो दूसरे का घर में लटकता मिला शव.....

फांसी की दो घटनाओ से सहमा शहर, एक का पेड़ तो दूसरे का घर में लटकता मिला शव.....

हाेशंगाबाद(ईन्यूज एमपी)- शहर के मालाखेड़ी इलाके में सोमवार को फांसी लगाने की दो घटनाएं हुईं। दोनों ही घटनाओं में दोनों की मौत हो गईं। पहली घटना रायपुर रेशम केंद्र रोड की है। तालाब किनारे सागौन के पेड़ की डाली पर फांसी के फंदे पर महेंद्र पुत्र राजाराम यादव निवासी मालाखेड़ी का शव लटका मिला। मृतक की हथेली पर लिखा मिला “आत्महत्या के लिए मेरी पत्नी दोषी। मृतक श्रेया पैथालाॅजी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही उसकी मां की बीमारी से मृत्यु हुई। रात को पैथालाॅजी से घर गया था। सुबह शौच करने के लिए निकला था। 10 से 10.30 बजे के बीच कुछ लोगों ने उसके शव का पेड़ पर लटका देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजन, पुलिस और अन्य लोग पहुंचे। दूसरी घटना मालाखेड़ी पासी मोहल्ला की है। डोरीलाल पुत्र लखनलाल यादव (36) का शव सोमवार सुबह 7 बजे घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जबकि घर के दूसरे कमरे में मृतक की पत्नी, बच्चे सो रहे थे। सुबह शव लटका देख पुलिस को सूचना दी गई। देहात थाना पुलिस की टीम दोनों ही फांसी के मामले की जांच कर रही है।

Share:

Leave a Comment