enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भूकंप से हिला एमपी, आज सुबह लगे भूकंप के तीन झटके....

भूकंप से हिला एमपी, आज सुबह लगे भूकंप के तीन झटके....

सिवनी(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के सिवनी में आज सोमवार सुबह 7.49 पर एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन 5 किमी गहराई में बताया गया है। सुबह लगे झटकों के बाद से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं कुछ घरों में दरारें आने की बात कहीं जा रही हैं। अभी तक कोई बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं। इससे पहले शुक्रवार को सुबह 11.49 बजे अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ करीब 6 सेकेंड तक धरती हिल गई थी। इसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। घबराहट में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 11.49 बजे 3.6 दर्ज हुई है। इसके पहले 21 सितंबर को भी 2.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था।

Share:

Leave a Comment