enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश फिर साइकिल यात्रा करेंगे गिरीश गौतम, शुभारंभ में शामिल होंगे बीडी शर्मा तो समापन में शिवराज.....

फिर साइकिल यात्रा करेंगे गिरीश गौतम, शुभारंभ में शामिल होंगे बीडी शर्मा तो समापन में शिवराज.....

रीवा (ईन्यूज एमपी)- वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में तीसरी बार साइकि यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं। यह साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करना है। यात्रा का शुभारंभ 24 अक्टूबर को पड़रिया गांव से किया जाएगा। जानकारी मिली है कि शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। तो वही यात्रा का समापन देवतालाब स्टेडियम में 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होगा।


देवतालाब विधानसभा के विधायक तथा मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम लगातार तीसरी बार साइकिल यात्रा पर निकालने वाले हैं। ऐसा साइकिल यात्रा की जानकारी यात्रा प्रभारी राहुल गौतम ने दी है।

यात्रा के दौरान गिरीश गौतम मतदाताओं के घर-घर जाकर गांव में सभाएं की जाएंगी। जानकारी मिल रही है के 8 दिन में अध्यक्ष द्वारा 70 सभाएं की जाएंगी। जिसमें आमजन की समस्याओं से वाकिफ होने के साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गांव में ही विश्राम करेंगे।

साइकिल यात्रा के रूट चार्ट पर एक नजर
24 अक्टूबरः पूर्वा पड़रिया गांव से यात्रा का शुभारंभ आ जाएगा। यह यात्रा 12ः00 बजे शुकुलगमा, 1ः00 बजे बिलहाई, 1ः30 पर फ्री हिंदी, 2ः00 बजे देवरा फरेंदा, 3ः00 बजे मनीक्वार, 4ः00 बजे हिनौती वाह शाम 5ः00 बजे रमपुरवा में जिस दिन की यात्रा समाप्त होगी और रमपुरवा में ही विधानसभा अध्यक्ष का विश्राम होगा। 25 अक्टूबरः इस दिन यात्रा 9ः30 बजे झलवार पहुंचेगी। वही 10ः00 बजे तमरी, 11ः00 बजे राजिगमा, 12 बजे गौरी, एक बजे खैरा, 1ः30 बजे कनकेसरा, 2ः00 बजे पिपराही हरदी मोड़ व 3ः00 बजे फरेंहदा गांव में सभा का समापन और रात्रि विश्राम होगा। 26 अक्टूबरः यात्रा प्रारंभ होकर 9ः30 बजे शाहपुर इंद्रजीत, 10 गोदारी अंबिकाराम, 11ः00 बजे आमोच, 12ः00 बजे रामपुर, 1ः00 बजे पिपरा, 1ः30 बजे बेलहाई, 2ः00 बजे डगडौआ, 2ः30 बजे सिमरिया कुंज बिहारी, 3ः00 बजे खीरी कन्धवार मोड, 3ः30 बजे घोषणा, 3ः45 पर भगतपुर, 4ः00 बजे सुअरहा तथा 4ः30 बजे वासुदेव गांव में आम सभा और रात्रि विश्राम। 27 अक्टूबरः 9.30 बजे शाहपुर इंन्द्रजीत, 10 बजे गोदरी अंबिकाराम, 11 बजे अमोच, 12 बजे रामपुर में सभा, 1 बजे पिपरा, 1.30 बजे बेलहई, 2 बजे डगडौआ में सभा, 2.30 बजे सेमरिया कुंज बिहारी, 3 बजेखीरी कंधवार मोड, 3.30 बजे घोरहा, 3.45 बजे भगतपुर े, 4 बजे सुअरहा, 4.30 बजे खुजवा सुखदेव में आम सभा और रात्रि विश्राम। 28 अक्टूबरः 9.30 बजे जोरौट, 10 बजे पहरखा , 10.30 बजे करही, 11 बजे खटखरी, 11.30 बजे अमिरती, 12 बजे कैछुआ, 1 बजे बहूती, 2 बजे सुमेदा कला, 3 बजे पथरौड़ा अष्ठभुजी के पास, 4 बजे लालगंज में आम सभा और रात्रि विश्राम। 29 अक्टूबरः 9.30 बजे डिहिया, 10 बजे शिवराजपुर, 11 बजे तेदुआ, 12 बजे परसिया, 1 बजे भलुआ, 2 बजे नईगढ़ी, 3.30 बजे देवगना, 4 बजे पुरवा में सभा और रात्रि विश्राम। 30 अक्टूबरः 9.30 बजे चमडिया, 10 बजे उसरा , 10.30 बजे बेलहा, 11.30 बजे डिहिया हिनौती, 12.30 बजे जुडमनिया मुरली, 1 बजे अल्हौआ, 1.30 बजे हसलो, बन्नई, मैरहा, 2.30 बजे जुडमरिया रघुनाथ, 3.30 बजे गनिगवां में सभा और रात्रि विश्राम होगा। 31 अक्टूबरः 9 बजे देवतालाब मंदिर, 9.30 बजे भोलरा, 10 बजे आंटी, 11 बजे लौर कला, दोपहर 12 बजे देवतालाब स्टेडियम आगमन एवं आमसभा होगा।

Share:

Leave a Comment