enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खाली मकान में घुसा तेंदुआ, खेत में बने मकान में दिखा आराम फरमाता, मौके पर लगी भीड़......

खाली मकान में घुसा तेंदुआ, खेत में बने मकान में दिखा आराम फरमाता, मौके पर लगी भीड़......

सागर(ईन्यूज एमपी)-जिले के गढ़ाकोटा के पचारा पिपरिया रोड पर स्थित खाली मकान में तेंदुआ घुस गया। सुबह तेंदुआ यहां आराम फरमाता दिखा। इसे बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों का बताया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। सुबह से यहां भीड़ लगी है। पन्ना से रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

जानकारी के मुताबिक गांव में सड़क किनारे मथुरा पटेल का कच्चा मकान बना है। हालांकि यहां कोई रहता नहीं है। यहां मथुरा पटेल का कुछ सामान पड़ा है। कभी-कभार खेत के रखवाली करने के लिए वे यहां रुक जाते हैँ। शनिवार सुबह करीब 8 बजे खेत पर पहुंचे लोगों को इस मकान में तेंदुआ दिखा। यहां साइकिल के पीछे दुबक कर बैठा तेंदुआ आराम फरमा रहा था। लोगों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी।

इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पन्ना ने रेस्क्यू टीम बुलाई है। सुबह से तेंदुआ उसी मकान में बैठा है। हालांकि उसने किसी पर हमला नहीं किया और न ही भागने की कोशिश की।

Share:

Leave a Comment