enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बाल सुधार गृह से भागे 6 लड़के,पुलिस जुटी तलाश में.....

बाल सुधार गृह से भागे 6 लड़के,पुलिस जुटी तलाश में.....

इंदौर (ईन्यूज एमपी)-इंदौर के बाल सुधार गृह से 6 लड़के खिड़की उखाड़कर फरार हो गए। लड़कों के फरार होने की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया। हीरानगर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद बस स्टैंड सहित आसपास के इलाकों में तलाश किया गया, लेकिन किसी का भी पता नहीं चल सका है।

बीमा अस्पताल के पास बने बाल संप्रेक्षण गृह से शनिवार रात लड़के खिड़की की ग्रिल उखाड़कर फरार हो गए। मामले में रविवार को यहां के अधिकारियों ने हीरानगर थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड व आसपास उनकी जानकारी निकलवाना शुरू की। यहां से कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यहां गार्ड पर भी हमला हो चुका है, लेकिन यहां उचित व्यवस्था नहीं की गई है।

हीरानगर पुलिस ने बताया कि बीमा अस्पताल रोड पर किशोर इकाई में बंद खंडवा, राजपुर, बड़वानी, देवास, रतलाम और इंदौर निवासी फरार हुए हैं। सभी ने पीछे बने बाथरूम की खिड़की की ग्रिल निकाली और भाग गए। पुलिस के मुताबिक रविवार को मामले की जानकारी मिली है। सभी के जिलों में पुलिस को सूचना दी गई है। वहीं, बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की जा रही है।

Share:

Leave a Comment