enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियां, इमरती देवी लघु उद्योग और एंदल सिंह कंषाना MP एग्रो के अध्यक्ष बने....

मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियां, इमरती देवी लघु उद्योग और एंदल सिंह कंषाना MP एग्रो के अध्यक्ष बने....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। सूची में 16 अध्यक्ष व 9 उपाध्यक्षों के नाम हैं। इनमें केंद्रीय राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। पूर्व मंत्री इमरती देवी को लघु उद्योग निगम और एंदल सिंह कंषाना को एमपी एग्रो का अध्यक्ष बनाया है। इसी तरह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि से बीजेपी में आए विनोद गोटिया को पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पिछले माह भोपाल में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां जल्द की जाएं।

ये नियुक्तियां की गईं

इमरती देवी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम (सिंधिया)
गिर्राज दंडोतिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम। (सिंधिया)
एंदल सिंह कंषाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (शिवराज)
रघुराज कंसाना, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम। (सिंधिया)
जीतेंद्र लटोरिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड (संघ)
शैलेंद्र बरुआ, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (संघ)। प्रह्लाद भारती उपाध्यक्ष नियुक्त (संगठन)
मुन्नालाल गोयल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास (सिंधिया)। उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा को बनाया (शिवराज)
मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया। (शिवराज)
रणवीर जाटव, अध्यक्ष, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम। (शिवराज)
विनोद गोटिया, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम। (जेपी नड्‌डा)
निर्मला बारेला, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम। (संगठन)
अमिता चपरा, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम (संगठन)
आशुतोष तिवारी, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल (शिवराज)
शैलेंद्र शर्मा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड (उमा भारती-वीडी शर्मा)। नरेंद्र बिरथरे को उपाध्यक्ष बनाया (उमा भारती)
राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष, मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन (संगठन)
नरेंद्र तोमर को पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया (ये केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के खेमे से हैं)
राजेंद्र सिंह मोकलपुर, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम (भपूेंद्र सिंह)
अजय यादव, उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम (संगठन)
सावन सोनकर, अध्यक्ष, राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (शिवराज)। रमेश खटीक को उपाध्यक्ष बनाया (संगठन)
जयपाल चावड़ा, अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण (संघ)

Share:

Leave a Comment