enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कैमरे में कैद हुई घूसखोर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड....

कैमरे में कैद हुई घूसखोर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर, कलेक्टर ने किया सस्पेंड....

राजगढ़ (ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ट्रेजरी ऑफिस की घूसखोर असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर दीपिका सोनी काे कलेक्टर ने निंलबित कर दिया है। सोनी का टेबल के नीचे से रिश्वत लेते हुए वीडियो सामने आया है। महिला अधिकारी रिश्वत के पैसे लेकर टेबल के नीचे गिनते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो बनाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों के बयान के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई की।

सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन शुरू करने के बदले सहायक कोषालय अधिकारी दीपिका सोनी ने 3 हजार रुपए ली। उन्होंने टेबल के नीचे से रुपए लेकर गिने। इसके पहले उन्हाेंने कैलकुलेटर पर रिश्वत के रुपए टाइप करके दिखाए। इसका वीडियो कर्मचारी ने रिश्वत देते हुए बना लिया। सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसके बाद कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने रिटायर्ड गैंगकुली चंपालाल और चंद्रशेखर गौड़ सहायक ग्रेड 3 को कलेक्ट्रेट में बुलवाकर बयान दर्ज करवाए। पुष्टि होने के बाद कलेक्टर ने शनिवार काो दीपिका सोनी को निलंबित कर दिया है।

रिटायर्ड होने के बाद फंड का भुगतान नहीं कर रही थीं
वीडियो बनाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी चम्पालाल, गेंगकुली (स्थाईकर्मी) और चन्द्रशेखर गोड सहायक ग्रेड-3 लोक निर्माण विभाग में काम करते थे। रिटायर्ड होने के बाद सोनी कर्मचारी के फंड भुगतान में काफी विलंब कर रही थीं। रुपए देने के एवज में सोनी ने तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सोनी ने कहा था कि दो से तीन दिन में रुपए रिलीज कर दिए जाएंगे।

कर्मचारियों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सोनी टेबल के नीचे रुपए गिर रही हैं। सोनी निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय राजगढ़ में तैनात रहेंगी।

Share:

Leave a Comment