enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एमपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,एक दिन में 308 केस, 1 मौत, संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर शामिल....

एमपी में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार,एक दिन में 308 केस, 1 मौत, संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर शामिल....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। 24 घंटे में प्रदेश भर में 308 केस मिले हैं। एक दिन पहले 221 केस आए थे। एक्टिव केस बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, SDM और डॉक्टर भी शामिल हैं। सिंधिया के PA भी पॉजिटिव आए हैं।

सबसे ज्यादा 137 संक्रमित इंदौर में ही मिले हैं। इनमें एक SDM अक्षय मर्काम भी हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। 21 दिसंबर को भी दो मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण दर बढ़कर 1.85 हो गई है। नए संक्रमितों में 69 भोपाल से हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर की बेटी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।

ग्वालियर में 25 संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA पाराशर और उनके बेटे पॉजिटिव आए हैं। नीदरलैंड में नौकरी करने वाले 42 साल का शख्स, पत्नी और 6 साल का बेटा संक्रमित मिले हैं। ये लोग 16 दिसंबर को ग्वालियर आए थे। वापस जाने के लिए उन्होंने अपना सैंपल दिया तो रिपोर्ट में तीनों संक्रमित पाए गए। जनकगंज डिस्पेंसरी के वरिष्ठ चिकित्सक को खांसी, जुकाम और बुखार था। उन्होंने जांच कराई, तो वह भी संक्रमित निकले। बीमार होने से पहले वह अस्पताल में मरीज देख रहे थे। डॉक्टर कोरोना की दूसरी लहर में भी संक्रमित हुए थे। जिला अस्पताल मुरार में पदस्थ 39 साल का कर्मचारी भी संक्रमित निकला है।

जबलपुर में 21 नए संक्रमित मिले हैं। सभी को हल्के लक्षण हैं। होम आईसोलेट हैं। संक्रमितों में तीन आंध्रप्रदेश, दो दिल्ली, मुम्बई से एक मुंबई से लौटा है। 10 अन्य लोग अलग-अलग शहरों से आए हैं। नए संक्रमितों में पांच महिलाएं हैं और बाकी पुरुष हैं। संक्रमितों में सबसे कम उम्र 21 वर्षीय युवक की है। सबसे अधिक उम्र 62 वर्षीय बुजुर्ग की है। सभी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

रतलाम में एक संक्रमित मिला है। GRP 22 साल के युवक को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश करने ले जा रही थी। एंटीजन टेस्ट में युवक पॉजिटिव मिला।

उज्जैन में 9 केस मिले हैं। चरक हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर संक्रमित मिली हैं। एक संक्रमित नोएडा से लौटा है। शारजाह से मुंबई और फिर उज्जैन आए शख्स भी पॉजिटिव आए।

सागर में भी 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह मरीज 1 जनवरी को संक्रमित मिले कोरोना मरीजों की संपर्क में आए थे। मरीजों में 49 साल का शख्स निवासी पथरिया जाट, 17 साल की लड़की और लड़का, 19 साल की युवती ( तीनों अहमदनगर इलाके से हैं) और मोतीनगर की 42 साल की महिला शामिल हैं।

खंडवा में 4 केस आए हैं। संक्रमितों में 2 टीचर तो 5 और 6 साल के 2 बच्चे हैं। बच्चे नवकार नगर के हैं। परिवार के सदस्य पहले से संक्रमित हैं। प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर अमन नगर तो दूसरे आनंद नगर से हैं। पढ़िए, पूरी खबर

शिवपुरी में 6 नए संक्रमित मिले हैं। एक मरीज मुंबई का रहने वाला इलेक्ट्रिशियन है। चार मरीज शिवपुरी और एक कोलारस का रहने वाला है। संक्रमितों में शंकर कॉलोनी निवासी 25 साल का युवक, कमलागंज निवासी 38 साल का युवक, विवेकानंद कॉलोनी निवासी 18 साल का युवक, ठंडी सड़क हनुमान गली निवासी 32 साल की युवती और एबी रोड कोलारस निवासी 40 साल का शख्स शामिल हैं।

Share:

Leave a Comment