enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त का छापा, अभी तक डेढ करोड की संपत्ति मिली.....

बैंक मैनेजर के यहां लोकायुक्त का छापा, अभी तक डेढ करोड की संपत्ति मिली.....

इंदौर(ईन्यूज एमपी)-शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक के मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। लोकायुक्त को आय से अधिक सम्पत्ति होने की मिली थी शिकायत। लोकायुक्त की चार टीमों की इंदौर सहित मनावर व कुक्षी में भी यह कार्रवाई चल रही है। मुख्य कार्रवाई मनावर में चल रही है। इस समय तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है, जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं।

राजा राम शिंदे इस समय मनावर में पदस्थ हैं और लोकायुक्त की मुख्य कार्रवाई मनावर में ही की जा रही है। इसके अलावा कुक्षी में भी कार्रवाई जारी है। राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी और दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। राजा राम के खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था।

राजा राम के दो बेटे हैं। एक बेटा मनावर में ही वकील है और दूसरा बेटा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई इसी बेटे के यहां जारी है। मानवता नगर में उसका छोटा बेटा किराए के फ़्लैट में रहता हैं। कुक्षी में भी मकान था जो किराए पर दे दिया। अभी तक राजा राम के पास से, पत्नी की संपत्ति (जमीन) हटाने के बाद डेढ़ करोड की अनुपातहीन संपत्ति मिली है। इसमें कारें, जमीन, मकान व दो पहिया वाहन शामिल है।

रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

बुधवार को सुबह कुक्षी और मनावर स्थित निवास पर आकस्मिक रूप से लोकायुक्त पुलिस पहुंची और संपत्ति के रिकॉर्ड से लेकर अन्य ब्यौरा खंगाल रही है। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि हमारी कार्रवाई जारी है। इन दोनों ही स्थान पर राजाराम शिंदे के निवास में और हम विस्तृत जानकारी निकाल रहे हैं।

Share:

Leave a Comment