enewsmp.com
Home क्राइम टोना-टोटका के शक में चली कुल्हाड़ी, चचेरे भाइयों ने उतारा मौत के घाट......

टोना-टोटका के शक में चली कुल्हाड़ी, चचेरे भाइयों ने उतारा मौत के घाट......

दमोह (ईन्यूज एमपी)-दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले खंचारी गांव में टोना टोटका कराने के शक में चचेरे भाइयों ने युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। घटनाक्रम सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। पुलिस और सीएफएल की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय पर लाया जा रहा है।


करीब 13 दिन पहले खंचारी गांव में एक कुएं का दूषित पानी पीने से दर्जनों लोग बीमार हुए थे, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इन मृतकों में गेंदाबाई पाल नाम की महिला भी शामिल थी। इस महिला के परिजनों को शक था कि उनके चचेरे भाइयों ने महिला पर कोई टोना टोटका कराया है, जिस कारण से महिला की मौत हुई है। इसी बात से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। आज सुबह आरोपी परम पाल और मृतिका गेंदारानी का पति पर्वत पाल अपने चचेरे भाई मोहन पाल के पास पहुंचे और कहा कि कल तेरहवीं का कार्यक्रम है और लकड़ी काटना है, इसलिए साथ मदद के लिए चले। मृतक मोहन पाल छैनी और कुल्हाड़ी लेकर दोनों अपने चचेरे भाइयों के साथ बाड़े में गया। मोहन ने जैसे ही एक पेड़ पर छेनी लगाई, पीछे खड़े चचेरे भाई परम और पर्वत ने कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। घायल को सिर और कंधे में चोट लगी। मृतक परम मूर्छित अवस्था में गिर गया। कुछ घंटों तक किसी को खबर ही नहीं रही चली की घटना क्या हो गई। खोजबीन करने पर परम का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। आरोपी फरार हो चुके हैं।

Share:

Leave a Comment