सीधी(ईन्यूज़ एमपी)- राज्य प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारिंयों के हुये तबादले,शासन द्वारा प्रशासकीय आधार पर किये गये तबादलो मे जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे को उपसचिव राजस्व बनाया गया है वही दिलीप मंडावी जो वर्तमान मे डिडौरी अपर कलेक्टर है उन्हे सीधी जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है, इसी प्रकार से अनुराग सक्सेना को भूप्रबंध अधिकारी सतना के पद से उप सचिव सामान्य प्रशासन बनाया गया है।सुचिसि्मता सक्सेना अपर कलेक्टर सतना को शेष कर्तव्य अधिकारी प्रशासन अकादमी भोपाल बनाया गया है। जगदीश प्रसाद धुर्वे सयुक्त कलेक्टर कटनी को अपर कलेक्टर सतना पर स्थानातंरण किया गया है,व आनंद कोपरिहा अपर कलेक्टर जबलपुर से अपर कलेक्टर डिडौरी के लिये स्थानातंरण किया गया है|