enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश वरिष्ठ समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय का निधन

वरिष्ठ समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय का निधन

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)-सीधी जिले की समाजसेवी रामचन्द्र पाण्डेय का देहांत हो गया है|रामचन्द्र पाण्डेय पूर्व प्राचार्य एवं गायत्री मिशन के कर्मठ कार्यकर्ता ने 15 अगस्त जन्माष्टमी के दिन अंतिम साँस ली| 98 वर्षीय श्री पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्राचार्य के रूप में पतुलखी तथा सेमरिया विद्यालय में कार्य करते हुए एक मिशाल क़ायम की थी, उन्होंने अपने गृह ग्राम पडखूरी ( कंधवार) में 32 एकड़ भूमि को शांतिकुंज गायत्री मिशन को दान कर वहाँ गायत्री चेतना केंद्र की स्थापना करा कर सीधी जिले को एक सौगात दी थी| श्री पाण्डेय के परिवार में 4 पुत्रियाँ हैं| जिनमें शांति पाण्डेय ( पूर्व प्राचार्य) ,मालती पाण्डेय (पूर्व प्रधानाध्यापक एवं गायत्री शक्तिपीठ की कर्मठ कार्यकर्ता) , सावित्री शुक्ला ( पूर्व शिछक) एवं चिकित्सक डॉक्टर मांडवी तिवारी सहित उनके चार नाती एवं नातीने एम.एस. एवम् एम बी बी एस डॉक्टर , व्याख्याता एवम् प्रोफ़ेसेर के रूप अलग अलग स्थानो पर अपनी सेवाए दे रहे है| गौरतलब है कि शा इंजीनियरिंग कालेज रीवा के प्राध्यापक डॉक्टर सन्दीप पाण्डेय उनके नाती हैं| रामचन्द्र पाण्डेय के दुखद निधन से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त है| 16 अगस्त को गायत्री चेतना केंद्र परखूरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें पूर्व सांसद गोविन्द मिश्रा, कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह भदौरिया, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, प्रेमचन्द्र गुप्ता, वंदना गुप्ता सहित सीधी एवं रीवा जिले के वरिष्ठ लोग उपस्थित थे|19 अगस्त को श्री पाण्डेय की अस्थियाँ शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड ले जायी जाएँगी|

Share:

Leave a Comment