enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम के निवास पर भोज में शामिल हुये अमित शाह...

जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम के निवास पर भोज में शामिल हुये अमित शाह...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंपर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के निवास पर दोपहर भोज के लिए पहुँचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और अन्य विशिष्टगण मौजूद थे|

इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमित शाह का प्रदेश दौरे पर विमानतल में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे एवं प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नन्दकुमार चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, प्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य, निगम-मण्डलों के पदाधिकारी, विधायक, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री अमित शाह पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पुनर्स्थापना कार्यक्रम में भी शामिल हुए। श्री शाह ने व्ही.आई.पी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर महापौर आलोक शर्मा एवं निगम अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment