enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कांग्रेस ने किया पैदल मार्च, नेता प्रतिपक्ष अजय बोले:-प्रदेश में शिवराज सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार करेंगे और करने देंगे

कांग्रेस ने किया पैदल मार्च, नेता प्रतिपक्ष अजय बोले:-प्रदेश में शिवराज सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार करेंगे और करने देंगे

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भाजपा सरकार के बिरोध में पैदल मार्च किया| इस मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव, विधायक एवं भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में 10 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे इसी घोटाले पर पर्दा डालने के लिए शिवराज सरकार अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन का ऐसा जश्न मना रही है, जैसे प्रदेश में राम राज्य हो।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उनके आगमन पर स्वागत सत्कार की इस भव्य रोशनी में प्रदेश का यह काला अध्याय शायद नहीं पता है। शिवराज सरकार में हुए घोटाले और भाजपा नेता, मंत्रियों की लिप्तता पर आज इस मार्च के जरिये भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बताना चाह रहे हैं कि प्रदेश में हालात ठीक नहीं हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं भ्रष्टाचार न करेंगे और न करने देंगे लेकिन मध्यप्रदेश में उनके इस संकल्प का उल्टा ही अर्थ है कि भ्रष्टाचार करेंगे और करने देंगे।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने चारों तरफ घोटाला किया है। व्यापमं महाघोटाले ने मध्यप्रदेश को न केवल पूरे देश में बल्कि विश्व में बदनाम किया है। प्रदेश की शिक्षा और रोजगार व्यवस्था को न केवल कलंकित किया बल्कि लाखों मेधावी छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मामा के इस कृत्य को प्रदेश कभी माफ नहीं करेगा।

Share:

Leave a Comment