उज्जैन(ईन्यूज़ एमपी)- टीएल बैठक में कलेक्टर संकेत भोंडवे के संज्ञान में आया कि सिविल सर्जन आफिस में वर्ष 2015 से प्रसूति सहायता के 2200 प्रकरण पेंडिंग हैं तथा इनके चेक अवितरित पड़े हैं। कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्कालीन सिविल सर्जन की वेतन वृद्धियां रोकने की कार्यवाही करने, सम्बन्धित कार्यालय सहायकों का स्थानान्तरण जिले में अन्य स्थान पर करते हुए तीन-तीन वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा है कि 31 अगस्त तक उक्त 2200 प्रकरणों की बकाया राशि सम्बन्धित प्रसूताओं के खाते में जमा हो जाये। साथ ही कलेक्टर ने दोषी अधिकारियों के विरूद्ध लोक सेवा गारंटी के अन्तर्गत भारी जुर्माना लगाने को कहा है।