enewsmp.com
Home सियासत आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा ने सौंपा नेताओं और मंत्रियों को दायित्व

आगामी उपचुनाव के लिए भाजपा ने सौंपा नेताओं और मंत्रियों को दायित्व

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी ने मध्‍य प्रदेश में आगामी दिनों में संभावित एक लोकसभा क्षेत्र और तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की दृष्टि से नेताओं व मंत्रियों के दायित्व तय कर दिए हैं। यह दायित्व सरकार और संगठन के समन्वित स्वरूप में तय किए गए हैं। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने एक विज्ञप्ति में बताया कि खण्डवा लोकसभा क्षेत्र का विस्तार जिन चार जिलों तक है, उन चारों जिलों के अनुसार संगठनात्मक रूप से दायित्व सौंपे गए हैं। बुरहानपुर जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, खण्डवा जिले में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, देवास जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय तथा खरगोन जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती जिला स्तर पर दायित्व संभालेंगे।



वहीं खण्डवा लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्रवार विकेन्द्रित दायित्व भी सौंपे गए हैं। क्षेत्र के नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री तुलसी सिलवाट एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह सौधिंया। बुरहानुपर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री इंदर सिंह परमार तथा संगठनात्मक दृष्टि से वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा, मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विजय शाह और संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री कमल पटेल एवं संगठनात्मक दृष्टि से पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री मोहन यादव तथा संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन और संसद सदस्‍य शंकर लालवानी को जिम्‍मेदारी दी गई है।



बागली विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री उषा ठाकुर एवं संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को तथा बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री जगदीश देवड़ा एवं संगठनात्मक रूप से राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं संसद सदस्‍य सुधीर गुप्ता को दायित्व सौंपा गया है।

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, भारत सिंह कुशवाह तथा संगठनात्मक रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री ललिता यादव एवं प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाहा।



सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री रामखिलावन पटेल, बिसाहूलाल सिंह और श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह तथा संगठनात्मक रूप से सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार एवं प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय।


अलीराजपुर जिले के जोवट विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री विश्वास सारंग एवं प्रेम सिंह पटेल तथा संगठनात्मक रूप से संसद सदस्‍य गजेन्द्र पटेल, विधायक रमेश मेंदोला, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भांवर, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल एवं प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को दायित्व सौंपे गए हैं।

Share:

Leave a Comment