enewsmp.com
Home सियासत भोपाल में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा,पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया.......

भोपाल में कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा,पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया.......

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में बुधवार को जनआक्रोश यात्रा निकाली। बोर्ड ऑफिस चौराहे से शुरू यात्रा 7 नंबर होते हुए पीसीसी मुख्यालय पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद आगे बढ़ी यात्रा को पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक हिरासत में ले बस में बैठाया गया। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को रोक नहीं पाएंगी।

सुबह 11 बजे के बाद कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। बोर्ड ऑफिस से यात्रा की शुरुआत हुई। हालांकि, इसे रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जन आक्रोश यात्रा मिंटो हॉल गांधी प्रतिमा पर समाप्त करने का दावा किया किया गया था। 15 किमी लंबी पद यात्रा में सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का स्वागत किया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। कांग्रेस की जन आक्रोस यात्रा में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। कई जगह पुलिस ने बिना प्लान के अचानक रुट बंद कर दिए। इससे पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई।

विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुई। इसके बाद सभी धर्म गुरुओं ने जनआक्रोश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा में विरोध स्वरूप सभी कार्यकर्ता काली टी शर्ट पहनकर शामिल हो रहे हैं। जिन पर महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार से संबंधित नारे लिखे हुए हैं।

यह है यात्रा रूट

बोर्ड ऑफिस चौराहे से यात्रा शुरू होने के बाद 7 नंबर स्टॉप, सुभाष स्कूल, 6 नंबर स्टॉप, 5 नंबर स्टॉप, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, शिवाजी नगर, थर्ड स्टॉप, सेकंड स्टॉप, पंचशील नगर, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा, टीन शेड, टॉप एंड टाउन, न्यू मार्केट, रोशनपुरा होते हुए पुरानी विधानसभा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचेगी। यहां पर माल्यापर्ण के बाद प्रतिमा के समक्ष बैठकर रघुपति राघव राजाराम सबको संमति दे भगवान भजन का गायन कर यात्रा का समापन होगा।

बिजली बिल-प्रापर्टी बिल की होली जलाएंगे

पदयात्रा में सेकंड स्टॉप स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़े हुए बिजली के बिल जलाएंगे। माता मंदिर नगर निगम कार्यालय पर पदयात्रा पहुंचने पर प्रापर्टी टैक्स एवं गुमठियों से हो रही अवैध वसूली की पर्ची जलाई जाएगी। थर्ड स्टॉफ स्थित सरकारी कर्मचारियों के आवास पर कांग्रेस नेता यात्रा को संबोधित करेंगे। इसके बाद न्यू मार्केट में स्मार्ट सिटी में विस्थापित होने वाले गुमठी वालों और झुग्गीवासियों के मुद्दों पर भी संबोधित करेंगे।

इन मुद्दों पर है आक्रोश

बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, कोविड-19 मृत व्यक्तियों के परिजनों को को 4-4 लाख रुपए के मुआवजे की मांग, आम उपभोक्ता की वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, बिजली कटौती, बिजली की बढ़ती कीमतें, महिलाओं पर होते अत्याचार, लचर कानून व्यवस्था, अनुकंपा नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगी, आउट सोर्स, संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं होना, महंगाई भत्ता एवं एरियर्स की मांग समेत सहित कर्मचारियों की समस्त मांगों एवं स्मार्ट सिटी उजड़े लोगों के व्यवस्थापन आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दें है।

Share:

Leave a Comment