enewsmp.com
Home क्राइम चार माह पहले हुई हत्या का कंकाल ने खोला राज, आरोपी पहुंचे जेल.....

चार माह पहले हुई हत्या का कंकाल ने खोला राज, आरोपी पहुंचे जेल.....

रीवा (ईन्यूज एमपी)- चार माह पूर्व हुई हत्या का कंकाल मिलने के बाद अब पर्दाफाश हो गया है हत्या के बाद जंगल में शव ठिकाने लगाने वाले आरोपितों को मऊगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित का आपस में जीजा और साले का रिश्ता है। बहन के साथ अनैतिक संबंध से नाखुश भाई ने जीजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। युवक का नर कंकाल जंगल में 5 सितंबर को ही जव्त कर लिया गया था। शव गलने के कारण हड्डियां विखरी पड़ी हुई थी। जिसे पुलिस ने जव्त किया था।
बता दें कि विकास गिरी 31वर्ष निवासी छुहिया सरैया मऊगंज फरवरी महीने में घर से अचानक गायब हो गया। युवक का नर कंकाल और एक पैंट छुहिया सरैया गांव ढाई किलोमीटर दूर दुधमनिया में 5 सितंबर को मिला। आधार कार्ड के आधार पर पहचान की गई। पुलिस लगातार जांच में जुटी रही। जांच के दौरान कई संदेही से पूछताछ की गई। शनिवार को पुलिस ने यूनुस वख्श निवासी दुधमनिया 43 वर्ष और सुल्तान मोहम्मद 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों का आपस में जीजा और साले का रिश्ता है। पकड़े गए आरोपित यूनुस ने पुलिस को बताया कि
विकास गिरी बहन को परेशान किया करता था कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं माना। ऐसे में हम अपने जीजा सुल्तान के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिया। युवक को ठिकाने लगाने के लिए पास के ही जंगल में फेंक दिया।

पुलिस ने बताया कि युवक का शव आरोपी तूने गुनाह को छुपाने के लिए जंगल में फेंक दिया था। करीब 4 महीने तक शव का पता नहीं चला। ऐसे में मांस गल गया। जिसके कारण करीब 80 हड्डियां मौके पर सितंबर महीने में ही जप्त किया गया था।
इनका कहना
युवक की हत्या के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दिए थे और गुनाह छुपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया था। शव गल जाने से हड्डियां मिली थी।
नवनीत भसीन पुलिस अधीक्षक रीवा

Share:

Leave a Comment