enewsmp.com
Home देश-दुनिया भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का निधन,राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद का निधन,राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया

लुधियाना(ईन्यूज एमपी )-पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है।
इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। अभी अस्पताल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ लगी हुई है।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। खरगे ने ट्वीट किया, 'हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।'

वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Share:

Leave a Comment