enewsmp.com
Home क्राइम अंधी हत्या का खुलासा पति से तंग आकर पत्नी ने बेरहमी से की पति की हत्या....

अंधी हत्या का खुलासा पति से तंग आकर पत्नी ने बेरहमी से की पति की हत्या....

सिंगरौली (ईन्यूज एमपी)- सिंगरौली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने पहले पति को नींद की गोली देकर सुलाया। फिर नींद में ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसके गले पर वार किए और प्राइवेट पार्ट काट दिया। वारदात 12 दिन पहले की है। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि उर्ती गांव निवासी बीरेंद्र गुर्जर का शव बीती 21 फरवरी को उसी के घर के समीप सड़क से बरामद हुआ था। मृतक के गले में चोट के निशान थे और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से कटा हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद एक दिन पहले इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।


घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने ही थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुट गई। इस बीच पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की।

जांच में मृतक की पत्नी कंचन भी शक के घेरे में आ गई। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था।

कंचन ने बताया कि पति से परेशान होकर उसने उसे मौत के घाट उतारने के लिए साजिश रची। 21 फरवरी की रात उसने अपने पति को नींद की 20 गोलियां खाने में मिलाकर खिला दे दीं, इससे वो गहरी नींद में सो गया। फिर उसने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद मृतक की पत्नी ने शव को कपड़ों में लपेटकर साइकिल पर रखा और घर के कुछ दूरी पर ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी महिला ने मृतक के कपड़े व चप्पल को भी जला दिया।
पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। वारदात के 11 दिन बाद मृतक की पत्नी को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
मृतक की चार पत्नियां पहले ही उससे प्रताड़ित होकर उसे छोड़ चुकी थीं। इसके बाद मृतक ने अपनी पांचवीं पत्नी के रूप में कंचन को अपनाया। जल्द ही कंचन भी उसकी प्रताड़ना से तंग आ गई और उसने पति को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कंचन गुर्जर मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी थी। पहली पत्नी जब उसकी प्रताड़ना से तंग हो गई, तो उसे छोड़कर मायके चली गई। इसी बीच बीरेंद्र ने दूसरी महिला से शादी कर ली। उसके साथ दो साल तक संबंध अच्छा रहा, फिर उनके बीच विवाद होने लगे। दरअसल बीरेंद्र शराबी और अय्याश प्रवृति का इंसान था, अन्य महिलाओं से भी उसके अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर दूसरी पत्नी उससे खफा हो गई और इसी वजह से तंग आकर वो भी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद मृतक बीरेंद्र ने तीसरी महिला के साथ शादी कर ली। कुछ दिन बाद ये भी तंग आकर उसे छोड़कर चली गई। इसी तरह उसने चौथी महिला के साथ संबंध बनाया और शादी कर ली। चौथी भी उसे छोड़कर चली गई। फिर उसने कंचन के साथ पांचवीं शादी की। हालांकि कंचन उसे छोड़कर नहीं गई, बल्कि उसने उसे मार ही डाला।

एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव देखा और जांच शुरू की। चोट के निशान देखने के बाद 302 का प्रकरण दर्ज किया गया। एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। जांच में पता चला कि पत्नी ने ही पति की हत्या की है। पत्नी से पूछताछ की तो पता चला कि पति की पहले से चार पत्नियां थी, जो प्रताड़ना से परेशान होकर भाग गईं।

वह उसके साथ भी मारपीट करता, बच्चों को भी मारता था। इसी से परेशान होकर आरोपी महिला ने उसे नींद की गोली खिलाई। डोज ज्यादा होने से शख्स बेहोश हो गया। जिसके बाद आरोपी महिला ने उसका गला घोंटा और कुल्हाड़ी से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। फिर लाश को साइकिल पर रखकर दूर फेंक दिया।

Share:

Leave a Comment