enewsmp.com
Home देश-दुनिया pm मोदी आज तीन जिलों के दौरे पर,राहुल जबलपुर,प्रियंका सतना समेत कई दिग्गज MP के चुनावी संग्राम मे भरेंगे हुंकार

pm मोदी आज तीन जिलों के दौरे पर,राहुल जबलपुर,प्रियंका सतना समेत कई दिग्गज MP के चुनावी संग्राम मे भरेंगे हुंकार

सतना (ईन्यूज एमपी)-आज पीएम मोदी मप्र के तीन जिलों में चुनावी हुंकार भरेंगे। मोदी आज सतना, छतरपुर और नीमच में जनसभा को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 नवंबर गुरूवार को प्रातः 11 बजे सतना, दोपहर 1 बजे छतरपुर एवं शाम 4: 30 बजे नीमच में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज mp आएंगी
आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र आएंगी। प्रदेश के चित्रकूट और रीवा में कांग्रेस के समर्थन में सभा करेंगी। प्रियंका गांधी चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के मिचकुरिन में सभा करेंगी। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांसु चतुर्वेदी के लिए जनता से सर्मथन मांगेंगी। प्रियंका गांधी मझगंवा में भी आमसभा में शामिल होंगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जबलपुर दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज महाकौशल में चुनावी हुंकार भरेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल दोपहर साढ़े 3 बजे डुमना विमानतल पहुंचेंगे। इस दौरान वे पश्चिम,उत्तर मध्य,पूर्व विधानसभा में प्रचार करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी 4:15 बजे पश्चिम पंडा की मढ़िया से रोड शो करेंगे।

शाम 5:30 बजे कॉर्नर मीटिंग में शामिल होंगे। वे आज जबलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। राहुल 10 नवम्बर को सुबह सतना रवाना होंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज MP दौरा
भोपाल। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज MP दौरे पर आ रही हैं, इस दौरान वे नर्मदापुरम के बाबई में जनसभा करेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक स्मृति ईरानी दोपहर 2 बजे इटारसी में जनसभा करेंगी। फिर वे दोपहर 03.30 बजे हरदा के खिरकिया में जनसभा करेंगी। साथ आज वे भोपाल के नरेला भी स्मृति ईरानी जाएंगी। इस दौरान वे चांदबड़ में जनसभा को संबोधित स्मृति ईरानी करेंगी।

केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण आज मप्र आएंगी। वे आज दोपहर 12 बजे बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। दोपहर 1 बजे नरेला विधानसभा में महिला सम्मेलन करेंगी। वहीं इसके बाद वह दोपहर 3 बजे पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी।

साथ ही वित्त मंत्री आज आर्थिक मामलों के पदाधिकारियों से भी चर्चा करेंगी। फिर वे शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे निर्मला सीतारमण पहुंचेंगी। इस दौरान वह महिला उद्यमियों से चर्चा करेंगी। इसके आलावा वित्त मंत्री शाम 5.30 बजे गोविंदपुरा में महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Share:

Leave a Comment