enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देर शाम MP में चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े स्तर पर ADM और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, जानें कौन कहां पहुंचे...

देर शाम MP में चली तबादला एक्सप्रेस: बड़े स्तर पर ADM और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले, जानें कौन कहां पहुंचे...

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): मध्यप्रदेश की नौकरशाही में सोमवार देर रात बड़ा विस्फोट हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की अगुवाई में राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 70 अपर कलेक्टर (ADM) और 100 से अधिक डिप्टी कलेक्टरों व संयुक्त कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं।

यह ट्रांसफर सूची इतनी लंबी है कि इसे देखकर खुद प्रशासन भी हिल गया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कई जिलों में एक साथ 3–4 ADM बदले गए हैं। कहा जा रहा है कि सरकार ने फील्ड परफॉर्मेंस, राजनीतिक समीकरण, और लोकल शिकायतों के आधार पर यह सर्जरी की है।

ADM के बड़े नाम, वरिष्ठता के आधार पर यहां भेजे गए:

DP बर्मन: क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख, रीवा संभाग → अपर कलेक्टर, बालाघाट
संतोष कुमार टैगोर: CEO जिला पंचायत, शाजापुर → अपर आयुक्त, नगर निगम, उज्जैन
मिनिषा पांडे: उपायुक्त राजस्व, शहडोल संभाग → अपर कलेक्टर, शहडोल
रानी पासी: उप सचिव, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल → अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल
भूपेंद्र गोयल: अपर कलेक्टर, भोपाल → संयुक्त संचालक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, भोपाल
रजनीश कसेरा: आयुक्त, नगर निगम देवास → संयुक्त संचालक, NVDA, इंदौर
अतेन्द्र सिंह गुर्जर: CEO जिला पंचायत, श्योपुर → अपर कलेक्टर, उज्जैन
कल्पना आनंद: उप संचालक, NVDA इंदौर → संयुक्त संचालक, श्रम संचालनालय, इंदौर
शोभाराम सोलंकी: संयुक्त कलेक्टर, खंडवा → अपर कलेक्टर, देवास
सोहन कनाश: संयुक्त कलेक्टर, बड़वानी → अपर कलेक्टर, अलीराजपुर
प्रभा शंकर त्रिपाठी: संयुक्त कलेक्टर, रीवा → अपर कलेक्टर, सिंगरौली
नीलांबर मिश्र: अपर कलेक्टर, पन्ना → अपर कलेक्टर, अनुपपुर
प्रमोद कुमार पांडेय: अपर कलेक्टर, मऊगंज → संयुक्त कलेक्टर, रीवा
विजेंद्र प्रसाद पांडेय: संयुक्त कलेक्टर, मऊगंज → अपर कलेक्टर, सीधी
लोचन लाल अहिरवार: RM नागरिक आपूर्ति निगम, जबलपुर → उपायुक्त, भू-अभिलेख, रीवा संभाग
प्रकाश चंद्र शाक्य: संयुक्त कलेक्टर, रायसेन → अपर कलेक्टर, भोपाल
प्रमोद कुमार सेनगुप्ता: संयुक्त कलेक्टर, सिंगरौली → अपर कलेक्टर, उमरिया
जगदीश प्रसाद यादव: संयुक्त कलेक्टर, मंडला → अपर कलेक्टर, अशोकनगर
दीपक चौहान: संयुक्त कलेक्टर, धार → संयुक्त कलेक्टर, इंदौर
अमन मिश्रा: महाप्रबंधक, MP पर्यटन निगम → संयुक्त कलेक्टर, सागर
विकास कुमार सिंह: अपर कलेक्टर, सतना → संयुक्त कलेक्टर, मैहर
धीरेन्द्र सिंह: अपर कलेक्टर, छिंदवाड़ा → संयुक्त कलेक्टर, जबलपुर
संजीव कुमार जैन: संयुक्त कलेक्टर, ग्वालियर → अपर कलेक्टर, देवास
चंद्रभूषण प्रसाद: अपर कलेक्टर, मुरैना → अपर कलेक्टर, ग्वालियर
राजीव नंदन श्रीवास्तव: अपर कलेक्टर, बैतूल → संयुक्त राजस्व आयुक्त, भोपाल
शश्वत शर्मा: अपर कलेक्टर, उज्जैन → संयुक्त कलेक्टर, धार


डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टरों की बंपर तबादला सूची:
गणेश प्रसाद अग्रवाल: डिप्टी कलेक्टर, अलीराजपुर → डिप्टी कलेक्टर, रीवा
शिवप्रकाश मिश्रा: डिप्टी कलेक्टर, सीधी → डिप्टी कलेक्टर, मैहर
प्रशांत त्रिपाठी: संयुक्त कलेक्टर, सीधी → सिंगरौली
राजेश शुक्ला: संयुक्त कलेक्टर, सिंगरौली → सीधी
नीलेश शर्मा: संयुक्त कलेक्टर, सीधी → नर्मदापुरम
विकास कुमार आनंद: संयुक्त कलेक्टर, गुना → सीधी
मेघा शर्मा: संयुक्त कलेक्टर, सिवनी → पांढुर्णा
रचना शर्मा: रायसेन से शिष्टाचार अधिकारी, MP भवन नई दिल्ली
मनोज गरवाल: संयुक्त कलेक्टर, श्योपुर → अलीराजपुर
जयश्री भंवर: अलीराजपुर → सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग

क्यों किया गया इतना बड़ा फेरबदल?

प्रशासनिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि यह स्थानांतरण महज़ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है। जिन अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर फील्ड से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनका जनप्रतिनिधियों से तालमेल कमजोर रहा या जो लंबे समय से एक ही जिले या संभाग में जमे हुए थे, उन्हें अब इधर से उधर कर दिया गया है।

सरकार का फोकस अब परफॉर्मेंस, जवाबदेही और जनता से सीधे जुड़ाव पर है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को सर्जिकल अंदाज़ में हटाकर नई जगहों पर भेजा गया है।

Share:

Leave a Comment