enewsmp.com
Home खेल पुरुष टेनिस प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय पुणे विजयी

पुरुष टेनिस प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय पुणे विजयी

ग्वालियर (ईन्यूज़ एमपी)- पश्चिम क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालयीन पुरुष टेनिस प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फूले विश्वविद्यालय पुणे ने जीत दर्ज की है। ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के टेनिस खेल परिसर में कल शाम खेले गए खिताबी मुकाबले में पुणे ने मुंबई विश्वविद्यालय मुंबई को पहले दोनों सिंगल और फिर डबल्स में हराकर 3-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा किया। प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर दूसरे और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल तीसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों को पुरस्कार कलेक्टर राहुल जैन ने प्रदान किए।

Share:

Leave a Comment