भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज एक आदेश जारी किया है जहां राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्न अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी दिलीप कुमार मांडवी को स्थानांतरित करते हुए उपायुक्त राजस्व सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र चौहान अपर कलेक्टर धार को नवीन पदस्थापना करते हुए उन्हें महाप्रबंधक मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया है। वही मिट्ठू लाल कनेल अपर कलेक्टर बड़वानी को अपर कलेक्टर गुना स्थानांतरित किया गया है। संयुक्त कलेक्टर उज्जैन के के रावत को संयुक्त कलेक्टर भोपाल , संजय उपाध्याय डिप्टी कलेक्टर हरदा को नवीन पदस्थापना करते हुए डिप्टी कलेक्टर रायसेन वही राकेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर विदिशा को डिप्टी कलेक्टर इंदौर स्थानांतरित किया गया है । उदय सिंह सिकरवार डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी को डिप्टी कलेक्टर अशोकनगर बनाया गया है।