भोपाल (ईन्यूज़ एमपी): मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार रात सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर समेत मुख्यमंत्री के दो सचिव भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे पर रवाना होने से पहले इस बड़े फैसले पर अपनी मुहर लगाई। मुख्यमंत्री के सचिवों को नई जिम्मेदारी: सचिव भरत यादव को एमडी, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भोपाल बनाया गया। सचिव अविनाश लवानिया को एमडी, पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर का प्रभार दिया गया। सिबि चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री का नया सचिव नियुक्त किया गया। 12 जिलों के कलेक्टरों का हुआ बदलाव: इन जिलों में हुए बड़े बदलाव: गुना, खरगोन, डिंडौरी, सीहोर, सतना, बड़वानी, टीकमगढ़, रायसेन, खंडवा, श्योपुर, देवास और बुरहानपुर। गुना: सतेंद्र सिंह को हटाकर किशोर कुमार कन्याल को गुना कलेक्टर नियुक्त किया गया। खरगोन: भव्या मित्तल ने कर्मवीर शर्मा की जगह ली। डिंडौरी: नेहा मारव्या सिंह को नया कलेक्टर बनाया गया। सीहोर: प्रवीण सिंह की जगह बाला गुरु के ने पदभार संभाला। सतना: अनुराग वर्मा की जगह सतीश कुमार एस को नया कलेक्टर बनाया गया। बड़वानी: गुंचा सनोबर को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीकमगढ़: विवेक श्रोत्रिय को कलेक्टर नियुक्त किया गया। रायसेन: अरुण कुमार विश्वकर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया। खंडवा: ऋषभ गुप्ता ने अनूप कुमार सिंह का स्थान लिया। श्योपुर: अर्पित वर्मा को नया कलेक्टर बनाया गया। देवास: ऋतु राज को जिम्मेदारी दी गई। बुरहानपुर: हर्ष सिंह ने जिले की कमान संभाली। जिला पंचायत और निगमायुक्तों में फेरबदल: दतिया: अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत सीईओ बनाया गया। नीमच: अमन वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई। सीहोर: डॉ. नेहा जैन को सीईओ बनाया गया। मुरैना: कमलेश कुमार भार्गव को नया सीईओ नियुक्त किया गया। ग्वालियर नगर निगम के आयुक्त अमन वैष्णव को हटाकर संघप्रिय को जिम्मेदारी दी गई। डॉ. फटिंग राहुल हरिदास को हाउसिंग बोर्ड आयुक्त बनाया गया। हर्षिका सिंह को आजीविका मिशन का सीईओ नियुक्त किया गया।