enewsmp.com
Home सीधी दर्पण देश के निर्माण में पंडित नेहरू जी का अहम योगदान देश याद रखेगा:-ज्ञान सिंह

देश के निर्माण में पंडित नेहरू जी का अहम योगदान देश याद रखेगा:-ज्ञान सिंह

सीधी(ईन्यूज़ एमपी): देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के निर्माण में पंडित नेहरू जी के अहम योगदान को याद करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के शिल्पकार,लोकतंत्र के सारथी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं अपने प्रगतिशील विचारों से सामाजिक, आर्थिक और राजनीति सूत्रधार रहे पंडित नेहरू जी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान के लिए देश सदैव ऋणी रहेगा।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों के प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा प्रदेश महिला महामंत्री कुमुदिनी सिंह महामंत्री नवीन सिंह अशोक कोरी ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री दिनेश पाठक हरिहर सोनी जय सिंह विवेक सिंह दीपू रजनीश श्रीवास्तव अरविंद सिंह रोशन पार्षद रमेश साकेत मोहम्मद हफीज लाला भाई अब्दुल मजीद जानआलम सानेंद्र सिंह ऋषभ सिंह राणा प्रताप सिंह शशिकला द्विवेदी माधुरी सिंह गौरी साकेत शीला साकेत कृतिमा सिंह पुष्पा सिंह रेखा सिंह सुशीला साकेत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share:

Leave a Comment