enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भाजपा ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने गांधी जयंती पर बापू को किया नमन, चलाया स्वच्छता अभियान

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर गांधी चौक पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी की प्रतिमा व परिसर की साफ-सफाई की तथा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू को नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक श्रीमती रीति पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. तिवारी, वरिष्ठ नेता संतोष सिंह चौहान, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, एड. शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, प्रभारी जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भी शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता, सत्य और अहिंसा के आदर्श हमें प्रेरणा देते रहेंगे। इसी संकल्प के साथ जिलेभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Share:

Leave a Comment